बहराइच: चतुर्थ अपर जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के चार आरोपियों को दोषी करार दिया, आजीवन कारावास की सुनाई सजा
दीवानी न्यायालय स्थित चतुर्थ अपर जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के 4अभियुक्त को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एडीजीसी क्रिमिनल सुनील कुमार जायसवाल ने सोमवार को बताया कि घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र मे वर्ष 1996 मे हुई थी जब एक व्यक्ति की बांका व कुल्हाड़ी से मार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।