कुर्था: अरवल पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चौकीदारों को किया सतर्क
Kurtha, Arwal | May 17, 2026 पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान कहा गया कि चौकीदार अपने क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, घटना या गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दें।