टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब के पास बाइक अनियंत्रित होने से सवार महिला हुई घायल
टीकमगढ़ महेंद्र सागर तालाब के पास सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया गया की गड़ोरी कला गांव निवासी जानकी बाई नाम की महिला अपने पति के साथ बाइक से अपने गांव से टीकमगढ़ की ओर आ रही थी, रास्ते में टीकमगढ़ महेंद्र सागर तालाब के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।