Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image

माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक मॉडल रोड निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के प्रति आयुक्त ने जताई नाराजगी सिंगरौली, 22 जून 2026/ नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निगम कार्यालय में सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों के साथ बैठक आयोजित कर माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक निर्माणाधीन मॉडल रोड के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के प्रति नगर निगम आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मॉडल रोड शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है। ऐसे में निर्माण कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जेसीबी मशीनों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि खुदाई एवं निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके।बैठक के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने सड़क पर उखाड़े गए मलबे एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। आयुक्त ने धूल एवं मिट्टी से नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से निर्माणाधीन क्षेत्र में प्रतिदिन तीनों समय नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।बैठक में आयुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए निर्माण कार्य के लिए 8 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी 8 दिनों के भीतर उखाड़े गए हिस्से का कार्य पूर्ण कर लिया जाए तथा क्षेत्र में फैले मलबे एवं वेस्ट मटेरियल को पूरी तरह हटाकर मार्ग को व्यवस्थित किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में अमृत योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक यंत्री इन्द्रवेश यादव, उपयंत्री विपिन तिवारी, विष्णुपाल, जीतेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Singrauli, Singrauli | Jun 22, 2026

MORE NEWS

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

Singrauli, Singrauli | Jun 22, 2026

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
-----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:---
सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । 

यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला  सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के  सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

#InternationalYogaDay

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम -----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:--- सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। #InternationalYogaDay

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026