बदायूं: बदायूं के शहडोला गांव में चीनी लेने गए युवक को पांच लोगों ने लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 15, 2025 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा गांव में चीनी लेने गए 25 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र राधेश्याम को गांव के ही रहने वाले पांच लोग गाली - गलौच करने लगे । धीरेंद्र ने जब गाली गलौच का विरोध किया तो पांच लोगों ने धीरेंद्र को लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया । घायल धीरेंद्र ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है ।