हुज़ूर: ईंटखेड़ी पुल पर पानी आने से भोपाल-बैरसिया मार्ग बंद, पुलिस और राजस्व अमला मौके पर तैनात
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026 भोपाल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भोपाल-बैरसिया मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। ईंटखेड़ी पुल के ऊपर पानी आ जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल-बैरसिया मार्ग का आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पुल पर पानी का बहाव कम होने तक इस मार्ग से आवाजाही न करें|