गुरारू: गुरारू में दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई, पति समेत परिवार पर केस दर्ज
Guraru, Gaya | Nov 6, 2026 थाना क्षेत्र के बंदौल गांव में दहेज को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर गुरारू थानाध्यक्ष माला कुमारी ने बताया कि ग्राम सहवाजपुर थाना महकार निवासी पिंकी कुमारी की शादी 30 अप्रैल 2026 को बंदौल निवासी महेश यादव के साथ हुई थी।