प्रतापगढ़: मान्धाता पुलिस ने जमुआ से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मान्धाता पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को सोमवार दोपहर 1.30 बजे जमुआ से गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमुआ निवासी सदाशिव तिवारी को उसके निवास स्थान से पकड़ा। अभियुक्त धारा 506 के मामले में न्यायालय से वांछित था।