खरगोन। श्रावण माह में रविवार को शहर में भगवान ऋण मुक्तेश्वर का भव्य शिव डोला निकलेगा। जैतापुर से डीआरपी लाइन तक करीब 5 किलोमीटर भ्रमण करने वाले डोले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे भगवान ऋण मुक्तेश्वर के भाव-अभिषेक के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। भगवान जगन्नाथ, आदियोगी नाथ और बाबा ऋण मुक्तेश्वर की भव्य पालकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।