कानपुर के मरे कंपनी पुल पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा सामने आया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट नीचे कैंटोनमेंट की सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार दोनों युवक अंदर फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रेलबाजार निवासी 25 वर्षीय अमित गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि 27 वर्षीय अविनाश को मामूली चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि पुल पर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण कार नीचे जा गिरी। इसी हिस्से में पहले भी हादसा होने की बात सामने आई है।
⚠️अब सवाल जिम्मेदार विभागों से है—आखिर पुल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं की गई? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारियों की नींद खुलेगी?
शहर में सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की खामियां लोगों की जान जोखिम में डाल सकती हैं। जिम्मेदार विभागों को तत्काल सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
📢 आपकी र�