भामाशाह के सहयोग से बालिका मानटाउन स्कूल का होगा कायाकल्प,
निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आज
केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना मुख्य अतिथि
सवाईमाधोपुर, 15 अक्टूबर। जिले में चल रहे अभिनव कार्यक्रम भविष्य की उड़ान जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं अब शहरी क्षेत्र के स्कूलों में भी इसके तहत स्कूलों का कायाकल्प होने जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन के कायाकल्प के लिए जिले के प्रमुख उद्योगपति एवं भामाशाह ओमप्रकाश अग्रवाल (ओटीसी वाले) ने अपने माता-पिता की स्मृति को संजोए रखने के लिए अपने हाथ सहयोग के लिए बढ़ाए है।