नानपारा: नानपारा में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर विधायक ने की बैठक, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
नानपारा। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के मद्देनजर नानपारा में विधायक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।