दारू: दारू प्रखंड के विभिन्न गाव में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया होली पर्व
होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दारू प्रखंड में मनाया गया। सोमवार सुबह से ही लोग होली के रंग में सराबोर होने लगे। कई लोग कई चौक-चौराहों में बाल्टी में रंग भरकर लोगों को रंगीन करते नजर आए। वहीं दोपहर आते आते चारों ओर रंग और गुलाल का दौर शुरू हो गया।