धारागाड़ गांव में आग से मकान जलकर राख
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम
Kullu Times
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में धारागाड़ गांव में सुबह के समय एक अढ़ाई मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने के चलते मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया। वही आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन के टीम भी मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत एकजुट हो गए। उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। बाल्टियों और अन्य उपलब्ध साधनों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि ग्रामीणों के सारे प्रयास विफल हो गए। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन के द्वारा प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
Kullu, Kullu | Oct 7, 2026