नवादा: रोह बाजार में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, आग लगने पर घबराएं नहीं, सावधानी से करें बचाव
Nawada, Nawada | Sep 14, 2026 रोह बाजार में सोमवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को लेकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सतर्कता बरतनी चाहिए। गैस सिलेंडर, बिजली के तार और ज्वलनशील पदार्थों से होने वाली आग से बचने के तरीके