कोईलवर: गिधा थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद किया, आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
कोईलव प्रखंड अंतर्गत गिधा थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित रूप से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के भाई द्वारा गिधा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।