मोहनलालगंज: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
थाना गोसाईगंज के इंदिरानहर में एक शव उदावतखेड़ा की तरफ बहते हुये मिला है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। गोसाईगंज पुलिस द्वारा बताया गया की शव एक पुरूष की है जिसकी उम्र करीब 30 - 35 वर्ष का है। शव करीब 5-7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।