मोहनलालगंज: षडयंत्र के तहत हत्या को एक्सीडेंट का भ्रामक रूप देने वाले हत्यारोपी पति व उसके साथी को नगराम पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नगराम पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि षडयंत्र के तहत हत्या को एक्सीडेंट का भ्रामक रुप देने वाले हत्यारोपी पति व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। वादी राजाराम द्वारा सूचना दिया गया कि भतीजी मालती की शादी 15 वर्ष पूर्व तिलकराम पुत्र नन्हकऊ नि० कंचनखेड़ा समेसी थाना नगराम से हुई थी। शादी के बाद तिलकराम मालती को प्रताड़िता करता रहता था।