मोहनलालगंज: मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बच्चों के पिता ने 13 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार, हिरासत में लिया गया
मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई 13 वर्षीय किशोरी को अपने घर ले जाकर दो बच्चों के पिता दुकानदार द्वारा कुकर्म करने का मामला मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सामने आया है। किशोरी के चाचा के विरोध के बाद मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को हिरासत मे ले लिया है।