मोहनलालगंज: निगोहां थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, अभी तक चोरों का नहीं मिला सुराग
निगोहां थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा दो घरों में घुसकर कीमती जेवरात और नगदी सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने बेखौफ होकर ताले तोड़े और अलमारियाँ तक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस के साथ जांच शुरू कर दी है।