मोहनलालगंज: नगराम में 30 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, चिलवल के पेड़ पर गमछे से लटका मिला शव, युवक दो दिन से था लापता
नगराम के अनैया खरगापुर में एक दुखद घटना सामने आई है। श्रवण कुमार के 30 वर्षीय पुत्र पीयूष मिश्र का शव गांव के पास एक बाग में मिला है। पीयूष दो दिन से लापता थे। ग्रामीणों को पीयूष का शव चिलवल के पेड़ पर गमछे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।