मोहनलालगंज: गोसाईगंज में मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुरू किया रेडियम पट्टी वितरण, सड़क दुर्घटनाओं से पशुओं की सुरक्षा होगी
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा गोसाईगंज के ग्राम काजी खेड़ा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। उन्होंने गोवंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत गौ-पूजन के साथ हुई है। मंत्री ने गाय को रेडियम पट्टी पहनाकर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की है।