मऊगंज: मऊगंज में नो एंट्री का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने आधा दर्जन ट्रक ज़ब्त किए
Mauganj, Rewa | Dec 29, 2025 मऊगंज कलेक्टर द्वारा नगर में लगाई गई नो एंट्री का उल्लंघन करने पर आधा दर्जन ट्रको को यातायात पुलिस ने जप्त किया है।मऊगंज नगर में सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया। जिसके लिए मऊगंज नगर को जोड़ने वाली सड़कों पर नो एंट्री का बोर्ड भी लगाया गया है इसके बावजूद भी वाहन चालकों द्वारा उल्लंघन किया जा रहा था।