मऊगंज: पन्नी सरपंच उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: 58.67% मतदान, महिलाओं ने बाज़ी मारी, 4 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद
Mauganj, Rewa | Dec 29, 2025 मऊगंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्नी में सरपंच पद के लिए कराया गया उपचुनाव सोमवार 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान समाप्ति तक कुल 3269 मतदाताओं में से 1918 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार ग्राम पंचायत पन्नी में 58.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।