परिहार: जमीन विवाद में महिला पर हमला, मसलेउद्दीन समेत सात आरोपित, एक गिरफ्तार
परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में पूर्वजों की जमीन में हिस्से को लेकर हुए विवाद में नगीना खातून पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। नगीना खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में मसलेउद्दीन समेत सात लोगों को आरोपित बनाया है। आरोप है कि वह अपने बेटे समद के साथ जमीन में हिस्से की बात करने मसलेउद्दीन के घर गई थीं। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा