निवाई: क्षेत्र के गांव कांटोली में मां भद्रकाली मंदिर में पीठाधीश्वर ने स्वयं के रक्त से माता का अभिषेक किया
Niwai, Tonk | Mar 4, 2026 उपखंड क्षेत्र के गांव खटोली में स्थित महाभारत कालीन मां भद्रकाली मंदिर विश्व मंदिर में पीठाधीश्वर श्री राम महाराज अघोरी ने चंद्र ग्रहण के शुभ योग में लगभग 9:00 घंटे तक विशेष साधना की इसके तत्पश्चात बुधवार की शाम करीब 7:15 बजे अपनी आराध्य देवी मां भद्रकाली का सबसे पहले अपने खुद के रक्त से अभिषेक किया गया। गाय का दूध, घी, मिश्री, गंगा जल, मिलाकर अभिषेक किया।