जमुई: सिकंदरा के एक गांव में पड़ोसी युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, महिला थाना में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नाबालिग की मां ने महिला थाना में आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा नाबालिग का मेडिकल जांच कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार तक नाबालिग छात्रा का कोर्ट में बयान कराया जाएगा।इसकी जानकारी महिला थाना प्रभारी ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे दी है।