गोवर्धन: सीएचसी अधीक्षक पर CHO से अभद्रता व मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
सीएचसी अधीक्षक पर CHO से अभद्रता व मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल बरसाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। केंद्र पर तैनात CHO तरुण शर्मा ने सीएचसी बरसाना के अधीक्षक डॉ. विक्रमादित्य चौधरी पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का गंभीर आरोप लगाया है।