पटियाली: कासगंज के एसपी ओ.पी. सिंह ने सिढ़पुरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने शनिवार को थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का अवलोकन कर महिला प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही मालखाना, अपराध, एचएस व आईजीआरएस रजिस्टरों की जांच कर अभिलेख अद्यावधिक रखने को कहा। सीसीटीवी, बैरक, बंदीगृह व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।