ढीमरखेड़ा: ग्राम कंजिया की लभेर नदी में मगरमच्छों का डेरा, दो सप्ताह से ग्रामीण दहशत में; बचाव न होने पर उठे सवाल
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम कंजिया स्थित लभेर नदी में पिछले दो सप्ताह से मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने और फोटो-वीडियो उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक वन विभाग ने रेस्क्यू नहीं कराया