Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

अधबुद्ध नज़ारा प्रयागराज महाकुंभ मेले का देखिए #viralvideo #indianmahakumbhmela #teerthsthal #

MORE NEWS

प्राण वायु का स्थाई प्रबंध है एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वृक्ष जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी

इन्दौर में हुई 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना के महाभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री की स्मृति में संतरे का पौधा लगाकर किया महाभियान का शुभारंभ

पौधरोपण एवं जल बचाने में सहयोगी पृथ्वी संस्था और नक्सल उन्मूलन में सेवाएं दे चुके बीएसएफ के 2 जवानों को दिए जाएंगे 2-2 लाख रुपये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हुए शामिल

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर ले जाए, वह सदैव वंदनीय है। हमारे लिए प्रकृति ही परमेश्वर के स्वरूप है, क्योंकि यह हमें जीवन देती है, हमारा उदर-पोषण करती है। इसलिए हम सबको प्रकृतिपूजक बनकर इसकी वंदना करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी। वृक्ष ऋषि मुनियों के समान एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं। यह हमारी नकारात्मक ऊर्जा को स्वयं ग्रहण कर हमें सकारात्मक ऊर्जा (प्राण वायु) देने वाले उदार साधक होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजर भूमि को हरियाली की चादर ओढ़ाना प्रकृति माता को हरी चुनरी ओढ़ाने जैसा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाया जा रहा है 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान कोई शासकीय कार्यक्रम नहीं, ये जीवन के लिए सांसों का स्थायी प्रबंध करने का अभियान है। जल, जंगल, जमीन और जानवर जिनसे हमारा पारिस्थितिकीय-तंत्र तैयार होता है, यह अभियान इनकी सुरक्षा का मिशन है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर जिले के ग्राम बुढ़ानिया स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पूजनीय माता स्व. श्रीमती लीला बाई यादव की स्मृति में संतरे का फलदार पौधा लगाकर इन्दौर में 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना (निर्माण) कार्य के महाभियान का दीप प्रज्ज्‍वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पंच महाभूतों का मान्यता मिली है। इसमें सबसे प्रमुख है जल। जल से ही हमारा जीवन है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा जल, जंगल एवं पर्यावरण बचाने के पुनीत महाभियान में पूरे समाज की सहभागिता बेहद सराहनीय है। हम सबको मिलकर इस दिशा में आगे आना ही चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधरोपण एवं जल संचयन में सरकार और समाज की सहयोगी सामाजिक संस्था पृथ्वी को प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपये और प्रदेश में चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले बीएसएफ के दो जवानों को मंच से सम्मानित कर 2-2 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

इंदौर ने दिखाई जल संरक्षण में बेहतर करने की दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर अतीत के उस गौरवशाली पृष्ठ के रूप में जानी जाती है, जिसने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित किया। देवी अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में अपने मूल उत्तरदायित्व के साथ-साथ प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर कुंए और बावड़ियां बनाई। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में नदी, तालाब, कुंए, बावड़ियों की सफ़ाई और इनके पुनर्निर्माण का अभियान चलाया है। इंदौर में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण का काम हुआ। इंदौर ने देश को जल संरक्षण की दिशा दिखाई है। इससे देश में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में अलनीनो जैसी जलवायु से जुड़ी चुनौती हमारे सामने हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। 'एक पेड़ - मां के नाम' अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्दौर जब भी कुछ करता है, रिकार्ड ही बनाता है। जल हो या जंगल, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इन्दौर में बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में 8 से 10 फिट के पौधे लगाए जा रहे हैं, जो जल्दी ही बड़े होकर फल देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह इस अभियान तीसरा साल है और हर साल इसमें समाज की सहभागिता बढ़ती ही जा रही है। अगले तीन दिनों में यहां 1 लाख से अधिक वन प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अमृत हरित महोत्सव-2026 में इन्दौर जिले में 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प लेने के लिए जिलेवासियों को बधाई दी।

वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इन्दौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा तय कर रहा है। 'एक पेड़ - मां के नाम' के तहत 21 लाख पौधे लगाने के संकल्प का महाभियान नि:संदेह बेहद सराहनीय है।

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि धरती माता ने हमें जल, जंगल, जैव संपदा और खनिजों का अमूल्य आर्शीवाद दिया है। हमारा मध्यप्रदेश प्रकृति पुत्र है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए पूरा इंदौर जुट गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर यह अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है।

इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हम राज्य सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान को और गति दे रहे हैं। हम 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयां बनाने के लक्ष्य की दिशा में अब तक 8 हजार 500 जल इकाइयां बना चुके हैं। इंदौर में जल संवर्धन को हमने जन क्रांति का रूप दे दिया है।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय जामवाल, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री गोलू शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीना सतीश मालवीय, श्री श्रवण चावड़ा, श्री विशाल पटेल, श्री सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय सहित बीएसएफ के आईजी श्री सिंधु, पौधारोपण और जलसंरक्षण को जन आंदोलन बनाने वाली सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वंयसेवी संस्थाओं के स्वंयसेवक तथा बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान उपस्थित थे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

प्राण वायु का स्थाई प्रबंध है एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृक्ष जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी इन्दौर में हुई 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना के महाभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री की स्मृति में संतरे का पौधा लगाकर किया महाभियान का शुभारंभ पौधरोपण एवं जल बचाने में सहयोगी पृथ्वी संस्था और नक्सल उन्मूलन में सेवाएं दे चुके बीएसएफ के 2 जवानों को दिए जाएंगे 2-2 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर ले जाए, वह सदैव वंदनीय है। हमारे लिए प्रकृति ही परमेश्वर के स्वरूप है, क्योंकि यह हमें जीवन देती है, हमारा उदर-पोषण करती है। इसलिए हम सबको प्रकृतिपूजक बनकर इसकी वंदना करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार भी हैं और वसुधा का श्रृंगार भी। वृक्ष ऋषि मुनियों के समान एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं। यह हमारी नकारात्मक ऊर्जा को स्वयं ग्रहण कर हमें सकारात्मक ऊर्जा (प्राण वायु) देने वाले उदार साधक होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजर भूमि को हरियाली की चादर ओढ़ाना प्रकृति माता को हरी चुनरी ओढ़ाने जैसा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाया जा रहा है 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान कोई शासकीय कार्यक्रम नहीं, ये जीवन के लिए सांसों का स्थायी प्रबंध करने का अभियान है। जल, जंगल, जमीन और जानवर जिनसे हमारा पारिस्थितिकीय-तंत्र तैयार होता है, यह अभियान इनकी सुरक्षा का मिशन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर जिले के ग्राम बुढ़ानिया स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पूजनीय माता स्व. श्रीमती लीला बाई यादव की स्मृति में संतरे का फलदार पौधा लगाकर इन्दौर में 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना (निर्माण) कार्य के महाभियान का दीप प्रज्ज्‍वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पंच महाभूतों का मान्यता मिली है। इसमें सबसे प्रमुख है जल। जल से ही हमारा जीवन है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा जल, जंगल एवं पर्यावरण बचाने के पुनीत महाभियान में पूरे समाज की सहभागिता बेहद सराहनीय है। हम सबको मिलकर इस दिशा में आगे आना ही चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधरोपण एवं जल संचयन में सरकार और समाज की सहयोगी सामाजिक संस्था पृथ्वी को प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपये और प्रदेश में चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले बीएसएफ के दो जवानों को मंच से सम्मानित कर 2-2 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इंदौर ने दिखाई जल संरक्षण में बेहतर करने की दिशा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर अतीत के उस गौरवशाली पृष्ठ के रूप में जानी जाती है, जिसने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित किया। देवी अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में अपने मूल उत्तरदायित्व के साथ-साथ प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर कुंए और बावड़ियां बनाई। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में नदी, तालाब, कुंए, बावड़ियों की सफ़ाई और इनके पुनर्निर्माण का अभियान चलाया है। इंदौर में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण का काम हुआ। इंदौर ने देश को जल संरक्षण की दिशा दिखाई है। इससे देश में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में अलनीनो जैसी जलवायु से जुड़ी चुनौती हमारे सामने हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। 'एक पेड़ - मां के नाम' अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्दौर जब भी कुछ करता है, रिकार्ड ही बनाता है। जल हो या जंगल, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इन्दौर में बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में 8 से 10 फिट के पौधे लगाए जा रहे हैं, जो जल्दी ही बड़े होकर फल देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह इस अभियान तीसरा साल है और हर साल इसमें समाज की सहभागिता बढ़ती ही जा रही है। अगले तीन दिनों में यहां 1 लाख से अधिक वन प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अमृत हरित महोत्सव-2026 में इन्दौर जिले में 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प लेने के लिए जिलेवासियों को बधाई दी। वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि इन्दौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा तय कर रहा है। 'एक पेड़ - मां के नाम' के तहत 21 लाख पौधे लगाने के संकल्प का महाभियान नि:संदेह बेहद सराहनीय है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि धरती माता ने हमें जल, जंगल, जैव संपदा और खनिजों का अमूल्य आर्शीवाद दिया है। हमारा मध्यप्रदेश प्रकृति पुत्र है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए पूरा इंदौर जुट गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर यह अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है। इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हम राज्य सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान को और गति दे रहे हैं। हम 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयां बनाने के लक्ष्य की दिशा में अब तक 8 हजार 500 जल इकाइयां बना चुके हैं। इंदौर में जल संवर्धन को हमने जन क्रांति का रूप दे दिया है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजय जामवाल, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री गोलू शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीना सतीश मालवीय, श्री श्रवण चावड़ा, श्री विशाल पटेल, श्री सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय सहित बीएसएफ के आईजी श्री सिंधु, पौधारोपण और जलसंरक्षण को जन आंदोलन बनाने वाली सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वंयसेवी संस्थाओं के स्वंयसेवक तथा बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान उपस्थित थे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्राम टोली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालत एवं 138 एन.आई. एक्ट प्रकरणों की दी गई जानकारी

  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रीति शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत टोली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता योजना एवं प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विधिक जागरूकता शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों तक कानूनी जानकारी पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति कानून की जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से जरूरतमंद नागरिक निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) की धारा 138 से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी समझौते के आधार पर निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस एवं वैवाहिक विवादों सहित अन्य मामलों का सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्राम टोली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालत एवं 138 एन.आई. एक्ट प्रकरणों की दी गई जानकारी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रीति शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत टोली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता योजना एवं प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विधिक जागरूकता शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों तक कानूनी जानकारी पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति कानून की जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई, जिसके माध्यम से जरूरतमंद नागरिक निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) की धारा 138 से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी समझौते के आधार पर निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस एवं वैवाहिक विवादों सहित अन्य मामलों का सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

💠 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिंक लाइसेंस ड्राइव आयोजित

💠 शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में 80 छात्राओं को निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए

➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में पिंक लाइसेंस ड्राइव के तहत निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्रीमती अंशिका उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा, परिवहन विभाग से उप निरीक्षक सुश्री ज्योत्सना एवं श्री योगेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती प्रतिभा वाजपेयी, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य एवं डॉ. शिरीष परसाई सहित अन्य अधिकारी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।

शिविर में महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान लगभग 80 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाकर उन्हें प्रदान किए गए।
परिवहन विभाग की उप निरीक्षक सुश्री ज्योत्सना ने छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित समाज एवं सुरक्षित परिवार के निर्माण हेतु छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष पिंक लाइसेंस ड्राइव के माध्यम से बालिकाओं को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने योजना के तहत संचालित अपराजिता अभियान, सशक्त वाहिनी अभियान तथा घर की पहचान बेटी के नाम जैसी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने महाविद्यालय परिसर में शिविर आयोजित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा क्षेत्रीय परिवहन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

💠 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिंक लाइसेंस ड्राइव आयोजित 💠 शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में 80 छात्राओं को निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में पिंक लाइसेंस ड्राइव के तहत निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्रीमती अंशिका उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय कुमार जैन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा, परिवहन विभाग से उप निरीक्षक सुश्री ज्योत्सना एवं श्री योगेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती प्रतिभा वाजपेयी, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य एवं डॉ. शिरीष परसाई सहित अन्य अधिकारी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। शिविर में महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान लगभग 80 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाकर उन्हें प्रदान किए गए। परिवहन विभाग की उप निरीक्षक सुश्री ज्योत्सना ने छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित समाज एवं सुरक्षित परिवार के निर्माण हेतु छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष पिंक लाइसेंस ड्राइव के माध्यम से बालिकाओं को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने योजना के तहत संचालित अपराजिता अभियान, सशक्त वाहिनी अभियान तथा घर की पहचान बेटी के नाम जैसी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने महाविद्यालय परिसर में शिविर आयोजित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा क्षेत्रीय परिवहन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर क्षतिग्रस्त विद्यालय मार्ग का कराया गया तत्काल सुधार

💠विद्यालय जाने के लिए विद्यार्थियों हेतु मार्ग हुआ सुचारू

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, कमिश्नर कॉलोनी तक पहुंचने वाले मार्ग का त्वरित सुधार कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री के परिवहन के कारण विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही सड़क पर कीचड़ फैल जाने से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

➡️मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री राजेश जायसवाल एवं सहायक यंत्री (ए.ई.) श्री दीपक वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी से समन्वय स्थापित कर मार्ग के सुधार एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया। मार्ग के सुधार के उपरांत अब विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो गया है। विभाग द्वारा निर्माण एजेंसी को भविष्य में भी निर्माण कार्य के दौरान आमजन एवं विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर क्षतिग्रस्त विद्यालय मार्ग का कराया गया तत्काल सुधार 💠विद्यालय जाने के लिए विद्यार्थियों हेतु मार्ग हुआ सुचारू ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, कमिश्नर कॉलोनी तक पहुंचने वाले मार्ग का त्वरित सुधार कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री के परिवहन के कारण विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही सड़क पर कीचड़ फैल जाने से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ➡️मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री राजेश जायसवाल एवं सहायक यंत्री (ए.ई.) श्री दीपक वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी से समन्वय स्थापित कर मार्ग के सुधार एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया। मार्ग के सुधार के उपरांत अब विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो गया है। विभाग द्वारा निर्माण एजेंसी को भविष्य में भी निर्माण कार्य के दौरान आमजन एवं विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई

ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 400 घनमीटर अवैध रेत जप्त, नियमानुसार की जा रही कार्रवाई

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के मामलों में जप्ती की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने तहसील इटारसी के ग्राम रामपुरगुर्रा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। जप्त वाहन को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी प्रकार तहसील माखननगर के ग्राम मनवाड़ा में लगभग 400 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे जप्त कर सुरक्षित रूप से तहसील परिसर में रखवाया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 400 घनमीटर अवैध रेत जप्त, नियमानुसार की जा रही कार्रवाई कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन एवं भंडारण के मामलों में जप्ती की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने तहसील इटारसी के ग्राम रामपुरगुर्रा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। जप्त वाहन को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार तहसील माखननगर के ग्राम मनवाड़ा में लगभग 400 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे जप्त कर सुरक्षित रूप से तहसील परिसर में रखवाया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026