लोहरदगा: लोहरदगा अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त का किया स्वागत, जनसमस्याओं और कोर्ट व्यवस्था से कराया अवगत
लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे समाहरणालय पहुंचकर लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात की। इस दौरान जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर उपायुक्त के साथ विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के बाद अधिवक्ता संघ की ओर से उपायुक्त का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।