बड़ौत: बड़ौली निवासी आरोपी को बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Aug 14, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बडौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .12 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी विनेश उर्फ कल्लू पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बड़ौली के विरुद्ध थाना बडौत पर मुक़दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।