रायसेन: सिलवानी की महिला सीमांकन के लिए दर-दर भटक रही, कलेक्टर से लगाई गुहार
Raisen, Raisen | Apr 7, 2026 जिले के सिलवानी क्षेत्र निवासी सरजू बाई अपनी जमीन के सीमांकन को लेकर परेशान होकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि ग्राम खैरी स्थित उनकी कृषि भूमि का सीमांकन लंबे समय से नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते उन्हें लगातार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।