लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जगाधरी में आयोजित **‘रन फॉर यूनिटी’** दौड़ में मेयर सुमन बहमनी सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी, यमुनानगर विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा जी एवं पूर्व मंत्री चौधरी कंवरपाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सरदार पटेल जी के जीवन, उनके अदम्य साहस और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।आइए, इस राष्ट्रीय एकता दिवस पर हम सभी देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लें।
**एकता हमारी शक्ति है, अखंडता हमारी पहचान है।**
🇮🇳 **एक भारत – श्रेष्ठ भारत!**
#RunForUnity #राष्ट्रीयएकतादिवस #SardarVallabhbhaiPatel #एकभारतश्रेष्ठभारत
Ambala, Ambala | Oct 31, 2026