लाड़ली बहनों को आज मिलेगा रक्षाबंधन का उपहार, ₹1,500 की किस्त के साथ ₹250 अतिरिक्त राशि
मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार मैहर की पावन भूमि से आज प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ₹1,500 मासिक किस्त के साथ ₹250 की रक्षाबंधन राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौगात प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से दी जा रही इस अतिरिक्त राशि को बहनों के लिए विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है।
#LadliBehnaYojanaMP #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना #MP_का_रक्षाबंधन_उपहार