चौसा: बक्सर में भीषण गर्मी के कारण स्कूल बंद, 27 जून तक पठन-पाठन स्थगित
Chausa, Buxar | Jun 21, 2026 बक्सर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम साहिला ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी सरकारी, निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान 27 जून 2026 तक बंद रहेंगे। 22 जून से कक्षा 1 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होनी थीं, पर गर्मी को देखते हुए विद्यालय बंद कर दिया गया है।