आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर नामित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक
DM विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष शांत ढंग से संपन्न करने के दृष्टिगत नामित किए गए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी को मास्टर ट्रेनर, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान कार्मिक, मतगणना कर्मी के प्रशिक्षण को समय से पूरा करने को कहा।