मेरा युवा भारत के तत्वावधान में गांधी जयंती समारोह, गांव में बस्ती है भारत की आत्मा - जिला युवा अधिकारी
औरंगाबाद।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत, औरंगाबाद के तत्वावधान में मदनपुर प्रखंड के पिरवां पंचायत के पिरवां गांव में नव ज्योति युवा क्लब द्वारा भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी अनिकेत राव, पूर्व मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक, लौह पुरुष युवा क्लब बारुण के संयोजक संजीत कुमार, तपेश वर्मा, दीनानाथ विश्वकर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनपुर प्रखंड के युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार मिश्रा ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा ने कहा कि गांधी जी के सपनों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्रपिता ने नशा मुक्त भारत, स्वच्छ भारत और शिक्षित भारत का जो सपना देखा था, उसे हम सभी मिलकर पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी अनिकेत राव ने कहा कि मेरा युवा भारत आप सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। आइए हम सभी मिलकर गांधी जी के सपने को साकार करें। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा यानी भारत की आत्मा गांवों में ही बसती है और मेरा युवा भारत का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के युवाओं में छिपी प्रतिभा को खोजकर उन्हें उचित मंच देना है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। विशेषकर उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया गया कि घर की निर्मात्री आप ही हैं, इसलिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। प्लास्टिक के बजाय जूट या कपड़े के थैले का प्रयोग करें।
यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी अनिकेत राव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मौके पर युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार मिश्रा, सचिन कुमार, आनंद प्रसाद, तपेश वर्मा, सतीश कुशवाहा, नीरज पाठक, रौशन कुशवाहा, अनीश मिश्रा, धीरज, विक्रांत, सुनीता देवी, मंजू देवी, अर्चना देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
#MeraYuvaBharat #GandhiJayanti #Aurangabad #Madanpur #Pirwan #UmangeshwariNews #MYBharat