चांडिल: खुंटी के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्दामंदिर में वार्षिक परीक्षा फल एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित
चांडिल प्रखंड क्षेत्र के खुंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्दामंदिर में शनिवार दोपहर 1 बजे वार्षिक परीक्षा फल सह मेधावी छात्रों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुभारंभ भारत माता,ऊं एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।इस दौरान सभी वर्गों के प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।