चानन: लखीसराय: राष्ट्रीय लोक अदालत में कोर्ट के 285 और प्री लिटिगेशन के 1452 मामलों का निपटारा
शनिवार को नालसा एवं बालसा के निर्देश पर लखीसराय व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ.अपराह्न 5:52 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार इस लोक अदालत में कोर्ट केस का 285 तथा प्री लिटिगेशन का 1452 मामला का निपटारा हुआ. कुल सेटलमेंट अमाउंट 1 करोड़ 44 लाख 75,635 रुपया रहा. पूर्वाहन 10:10 बजे लोक अदालत का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन हुआ.