लालबर्रा: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हाहाकार, खाली हाथ लौट रहे वाहन चालक - लालबर्रा सहित ग्रामीण अंचल के पंपो में छाया सन्नाटा
लालबर्रा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिसके कारण वाहन चालकों और खासकर बस मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार 7 जून को स्थिति और भी बदतर हो गई, जब सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक क्षेत्र के अधिकांश पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म रहा। इसके चलते दूर-दराज से आए लोगों और राहगीरों क