अटेर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गौरी सरोवर पर MLA नरेन्द्र सिंह ने दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया, जल संरक्षण का दिया संदेश
Ater, Bhind | May 26, 2026 भिण्ड जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जल संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में मंगलवार को गौरी सरोवर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर गौरी मैया की पूजा-अर्चना की गई।