बलिया: महेंद्र राजभर के साथ मारपीट पर भड़की आम आदमी पार्टी, बलिया जिलाध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी
Ballia, Ballia | Jun 11, 2025 सुहेलदेव की मूर्ति स्थापना के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान महेंद्र राजभर के साथ हुई मारपीट व अभद्रता को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रेसवार्ता कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे भाजपा सरकार में शामिल एक मंत्री का इशारा है।