बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की
Ballia, Ballia | Jun 10, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार की शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ से कहा कि प्रत्येक माह कम से कम 20 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाए।