अररिया: भगवानपुर पंचायत में विकास दिवस पर डीएम ने पशुपालन और सब्जी उत्पादन से आय बढ़ाने पर दिया जोर
Araria, Araria | Oct 25, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के भगवानपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अररिया के डीएम विनोद दूहन ने की। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा देकर आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई।