इंदौर: एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पालदा चौराहे की शराब दुकान हटाने की मांग की, कई बार शिकायत दर्ज कराई
Indore, Indore | Mar 11, 2025 पालदा चौराहे पर मौजूद शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा आज मंगलवार 3 बज कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे,यहाँ उन्होंने अधिकारियों को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस शराब दुकान के कारण चौराहे पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही शराबियों द्वारा महिलाओं को भी परेशान किया जाता है