मधुबनी में लोहट चीनी मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश महारान ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आगामी 17 नवंबर को समाहरणालय परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने किसानों, मजदूरों और स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दों को आंदोलन में उठाने की बात कही। गणेश महारान ने आरोप लगाया कि चीनी मिल की जगह सीमेंट उद्योग स्थापित किया गया है और स्थानीय लोगों के आवागमन से जुड़ी समस्या भी सामने आई है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मामले में पहल करने की मांग की।
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #LohatSugarMill #Lohat #SugarMill #Madhubani #BiharNews #FarmersIssue #BiharFarmers #LocalNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Lohat Sugar Mill ] [ Lohat News ] [ Madhubani Sugar Mill ] [ Bihar News ] [ Madhubani Breaking News ] [ Farmers Issue ] [ Sugar Mill Bihar ] [ Lohat Sugar Factory ] [ Madhubani Local News ]