जमुई में कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कचहरी चौक पर फूंका पुतला
जमुई में कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सियासी घमासान तेज! भाजपा महिला मोर्चा समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सांसद को पार्टी से निष्कासित करने और उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग उठाई।
#Jamui #BJP #MahilaMorcha #Congress #Protest #JamuiNews #BiharNews #JamuiToday #WomenSafety #PoliticalNews
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026