बालोद: गैरेज मैकेनिक की गोंदली जलाशय में डूबने से हुई मौत, पानी में तैरता मिला शव; बालोद पुलिस जांच में जुटी
Balod, Balod | Aug 18, 2026 बालोद जिले में मछली पकड़ने गए 25 वर्षीय युवक की गोंदली जलाशय के डुबान क्षेत्र में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को युवक का शव जलाशय के डुबान क्षेत्र में पानी में मिला। मृतक की पहचान भैंसबोड़ निवासी मोनू देवांगन (25), पिता रामनिवास देवांगन के रूप में हुई है। वह पेशे से गैरेज मैकेनिक था।